फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक स्वायत्तता से बनेगी विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा : डॉ. नागेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से आयोजित 40वें राष्ट्रीय शिक्षा नीति अभिमुखीकरण एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। समापन सत्र में आईआईटी रुड़की के वरिष्ठ प्रो. डॉ. नागेंद्र कुमार मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने शैक्षणिक स्वायत्तता और विद्यार्थियों को विषय चयन के विकल्प देने पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को अधिक लचीला, समावेशी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने भारत की शिक्षा व्यवस्था के विकास और राधाकृष्णन व मुदलियार आयोग के योगदान पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें