नारनौल। नारनौल डिपो में 10 एसी बस पहुंच चुकी है, जिसमें से 7 बसों की पासिंग होने से विभिन्न रूट पर दौड़नी शुरू हो गई है। अब सर्दी व गर्मी के मौसम में वातानुकूलित बसों में आसानी से सफर कर सकेंगे। वहीं 3 एसी बसाें के कागजात तैयार होने के बाद उनका भी लंबे रूटों पर यात्रियों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। नारनौल डिपो को 21 सामान्य बसे भी जल्द ही मिलने की संभावना है। ऐसे में जिन रूटों पर बसों की कमी है, वहां भी बस जल्द दौड़ती नजर आएगी।
लंबे रूट पर सफर करने वाले के लिए हुआ आरामदायक सफर
नारनौल डिपो को दस एसी बसे मिलने के बाद यहां से दिल्ली-जयपुर, नारनौल- चंडीगढ़, दिल्ली झुंझुनू व नारनौल से अमृतसर के रूट पर जाने वाले यात्रियों के लिए आरामदायक सफर हो गया है।
इन रूट पर चलनी शुरू हुई एसी रोडवेज बसें
-नारनौल-चंडीगढ़ के लिए एक बस चलाई है, जो सुबह 8 बजे रवाना होगी।
-दिल्ली-जयपुर-दिल्ली रूट पर 2 बस चलाई गई है, जिसमें पहली बस सुबह 5.30 बजे रवाना होगी।
-दिल्ली-झुन्झुनू-दिल्ली रूट पर 2 बस चलाई गई है, जिसमें से पहली बस सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर नारनौल डिपो से रवाना होगी।
- नारनौल से अमृतसर रूट पर 2 बस चलाई गई है, नारनौल डिपो से सायं साढे 3 बजे रवाना होगी।
नारनौल डिपो में 10 नई एसी रोडवेज बस पहुंच गई है। इनमें से 7 की पासिंग हो चुकी है और तीन अभी पासिंग होनी बाकी है। वह भी जल्द ही नारनौल डिपो से विभिन्न रूटों पर चलनी शुरू हो जाएगी।
-नरेश, डीआई, परिवहन विभाग, नारनौल।