फोटो संख्या:56- राजकीय महाविद्यालय सतनाली में ज्ञापन सौंपते अभाविप के सदस्य--स्रोत-विद्यार्थी
सतनाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सतनाली महाविद्यालय इकाई की ओर से छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य डॉ. जनरैल सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर बात की गई। इस दौरान एबीवीपी के नगर मंत्री सचिन ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की टंकी में गंदगी व आरओ मशीन के खराब होने से विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस अवसर पर कार्तिक लांबा, आशीष, अरमान, सोनू मंजीत व ललित मौजूद रहे। संवाद