फोटो: भाविप सदस्य धीरज व रजनी को समानित करते परिषद सदस्य। स्रोत: परिषद
- फोटो : बोधि वृक्ष की पूजा करने जाते बौद्ध अनुयायी।
नारनौल। भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए भारत विकास परिषद की ओर से रविवार को प्राणदायी पहल की गई। परिषद परिवार ने प्रातः 7 बजे श्री गोपाल गोशाला में पक्षियों के लिए दाना-पानी अभियान के तहत सकोरे वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। परिषद सदस्य धीरज भयाना एवं रजनी भयाना के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में परिषद के सभी सदस्यों को मिट्टी के सकोरे वितरित किएसाथ ही परिषद की ओर से अध्यक्ष मुकेश जैन एवं नवीन गुप्ता के सौजन्य से गोमाता के लिए हरी सब्जी की सवामनी भी लगाई गई। साथ ही परिषद परिवार में विकास बंसल व आशीष कुमार को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया। संवाद