फोटो संख्या:68- बाघोत के बाघेश्वरधाम पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु--संवाद
कनीना। सावन के दूसरे सोमवार को ऐतिहासिक बाघोत धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हरिद्वार समेत विभिन्न तीर्थस्थलों से गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। डाक कांवड़, खड़ी कांवड़ और झूला कांवड़ लेकर श्रद्धालु धाम पहुंचे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। भक्तों ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महंत रोशन पुरी महाराज ने बताया कि सावन और महाशिवरात्रि पर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। संवाद