फोटो नंबर-02 प्रतिभा सम्मान यात्रा निकालते पीएमश्री कन्या स्कूल के स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
नारनौल। भारत विकास परिषद नारनौल शाखा की ओर से स्थानीय आजाद चौक स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की मेधावी छात्राओं के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन रैली निकाली गई। सेवा प्रमुख पवन यादव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या शीला कुमारी का स्वागत किया गया। परिषद के सदस्यों भगत सैनी, मुकेश जैन, विजय जिंदल और पवन यादव ने शीला कुमारी को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। सचिव मुकेश जैन ने कहा कि भारत विकास परिषद शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उन्हें मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। प्राचार्या शीला कुमारी ने भारत विकास परिषद के इस प्रयास की सराहना की।