फोटो 01 विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। स्वयं
नारनौल। जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में कई स्कूलों ने भाग लिया। आरोही मॉडल विद्यालय मंढाणा की टीम के मनीष, नीरू, अदिति शामिल रहे। लिखित और मौखिक परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। टीम के कोऑर्डिनेटर नीतीश कुमार ने टीम के विद्यालय में पहुंचने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्राचार्य लीलू राम यादव ने शुभकामनाएं दी। संवाद