फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आप की बदलाव जनसभा आज, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह होंगे मुख्यअतिथि

Sun, 04 Aug 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आम आदर्मी पार्टी (आप) की ओर से रविवार को शहर की आदर्श रामलीला में बदलाव जनसभा का आयोजन किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह मुख्य वक्ता भी होंगे। शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। यादव ने कहा कि आम आदर्मी पार्टी की ओर से हरियाणा में 26 जुलाई से बदलाव जनसभा कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी 15 दिन के समय में प्रदेशभर में 45 जनसभा होंगी।
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह व पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा पंजाब व दिल्ली के अन्य कैबिनेट मंत्री जनसभा में बतौर वक्ता शामिल होंगे तथा पार्टी की नीतियों से प्रदेश की जनता को अवगत कराएंगे। प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आएगा। इस अवसर पर विधान सभा प्रभारी दीपक अरोड़ा, सुनील प्रधान, गौरव बुडीन, पवन बसई, राकेश बालरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें