महावीर चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंकते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता।
नारनौल। आम आदमी पार्टी(आप) जिला महेंद्रगढ़ इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ शहर में विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से चला और महावीर चौक पर पहुंचा। महावीर चौक पर विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुकेश दीवान अगुवाई में पुतला भी फूंका। फिर लघु सचिवालय पहुंच कर डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर रविंदर मटरू, महेंद्र सिंह राता, सत्यनारायण यादव, गिरीश खेड़ा, नरेंद्र राव इंजीनियर, चंद्रकला, भूतपूर्व फौजी करण सिंह, प्रदीप यादव मंडलाना, माडू राम अटेली और आत्मा राम सैनी, रामगोपाल, ललित शर्मा, सुभाष सोनी और तारा चंद आदि मौजूद रहे।