नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात शहर के सीआईए रोड स्थित धोबी जोहड़ के पास संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की, जबकि मंडल के संरक्षक गुरुजी सांवरमल गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे।
सर्वप्रथम यजमान प्रशांत सैनी व रमेशचंद सैनी को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। इसके बाद गायत्री मंत्र व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें पंडित महेश शर्मा, दीपक शर्मा, अजय शर्मा तथा काशीराम पार्षद ने सुंदरकांड पाठ के दौहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ, जिसमें महेश शर्मा ने आना पवन कुमार हमारे हरी कीर्तन में तथा आचार्य क्रांति निर्मल ने आज सजाया दरबार बालाजी आओ कीर्तन में सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। वहीं गायक संजय गोयल ने लूट रहा लूट रहा लूट रहा रे बाबा का खजाना लूट रहा रे भजन के माध्यम से भक्तों को बाबा प्रसाद रूपी खजाना लुटाया। इस मौके पर लोकेश सैनी, सैनी सभा के प्रधान बिशन सैनी, छोटू पहलवान, जयसिंह, केशव, कपिल सैनी, नरेश मित्तल, अमित संघी आदि मौजूद थे।