फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आना पवन कुमार हमारे हरि कीर्तन भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात शहर के रेवाड़ी रोड स्थित मोहल्ला कैलाश नगर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने की जबकि मंडल के संरक्षक गुरु सांवरमल गोयल मौजूद रहे। सर्वप्रथम पंडित हिमांशु शर्मा ने यजमान राहुल सैनी को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। इसके बाद गायत्री मंत्र व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया, जिसमें आचार्य क्रांति निर्मल, पंडित महेश शर्मा, पंडित विजय हल्दिया, दीपक शर्मा, अशोक सैनी, विजय जैन, कांशीराम पार्षद तथा दिनेश बारी ने सुंदरकांड पाठ के दौहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ, जिसमें गायक संजय गोयल ने साथी हमारा कौन बनेगा तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा, बाल कलाकार दीपांशु सोनी आ गया मैं बाबा सारी दुनियांदारी छोड़ के लेने आजा खाटू वाले रिंगस के उस मोड़ से, महेश शर्मा ने आना पवन कुमार हमारे हरि कीर्तन में भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। वहीं गुरु सांवरमल गोयल ने पितरों का भजन सुनाया तथा आचार्य क्रांति निर्मल ने धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इस मौके पर शुभम सैनी, नदंलाल, रितिक, नरेंद्र, नरेश मित्तल, विकास अग्रवाल, ललित सैनी, अमित संघी, शुभम सैनी, पवन सैनी, अशोक सैनी, सुधीर सैनी, कमल सोनी तथा रोहताश यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें