फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं के रोजगार के लिए आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

Sat, 10 Feb 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। आम आदमी पार्टी की ओर से शुक्रवार को प्रदेश के युवाओं के रोजगार के लिए प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया और खट्टर सरकार से प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सवाल जवाब किए।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह राता ने बताया कि जिला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिले के नारनौल विधानसभा में आंबेडकर चौक पर खड़े होकर युवाओं के रोजगार की आवाज उठाई। उन्होंने बैनर और तख्तियों के माध्यम से खट्टर सरकार से संबंधित सवाल पूछे। इससे पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी ने करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया और युवाओं के रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी प्रदेश के युवाओं के रोजगार के लिए आखिरी दम तक आवाज उठाएगी। खट्टर सरकार को युवाओं को रोजगार देने के लिए मजबूर कर देंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र सिंह मटरू, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव, लोकसभा उपाध्यक्ष गिरीश खेड़ा, जिला सचिव नरेंद्र राव इंजीनियर, महिला जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, युवा जिला अध्यक्ष संदीप सेठ सहित आम आदमी पार्टी के बहुत से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें