फोटो संख्या:75- गांव बवानियां में सुबह के समय अभ्यास के बाद पसीने से तर आप के प्रत्याशी डॉ. मन
महेंद्रगढ़। पिछले दो माह से चुनावी भागदौड़ में जुटे आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉ. मनीष यादव ने सुबह पांच बजे अपने दिन की शुरूआत दौड़ लगाकर की। सुबह आठ बजे महेंद्रगढ़-दादरी स्टेट हाईवे पर रिवासा पुल के पास बने कार्यालय में पहुंचकर शाम तक कार्यकर्ताओं से मंथन करते रहे।
गांव बवानियां निवासी डॉ. मनीष यादव विधान सभा क्षेत्र में सबसे युवा उम्मीदवार हैं। उनकी पत्नी डॉ. नेहा यादव खानपान से लेकर अभ्यास तक चार्ट के हिसाब से दिनचर्या निर्धारित करती हैं। डॉ. मनीष यादव ने बताया कि चुनावी भागदौड़ के कारण लंबे समय से योग, ध्यान व दौड़ से दूर रहे। क्षेत्र की जनता ने भरपूर प्यार व समर्थन दिया है।