फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी बाईपास पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में गांव सिरोही बहाली निवासी रोहताश ने बताया कि उसका लड़का संजय बाइक पर सवार होकर नांगल चौधरी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य बाइक चालक ने उसको टक्कर मार दी। इस हादसे में वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद नांगल चौधरी की तरफ से आ रही पिकअप चालक ने उसके लड़के को कुचल दिया। जिसके बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। लड़के को इलाज के लिए नांगल चौधरी स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस में दी शिकायत में मृतक के पिता ने बाइक और पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें