मंडी अटेली। गांव अटाली में डिलीवरी का सामान देने आए युवक से मारपीट कर वाॅशिंग मशीन जब्त करने का पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में रेवाड़ी के खड़गवास निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसने एक गाड़ी ले रखी है। वह गाड़ी उसने डिलीवरी के सामान के लिए लगा रखी है। इसी महीने 5 नवंबर को अटाली में रोहित कुमार डिलीवरी देने के लिए गया था। वह करीब सवा 8 बजे गांव में पहुंचा था। एक व्यक्ति से रास्ता पूछा तो उन्होंने मारपीट की और वाशिंग मशीन भी छीन ली। वहीं उसकी जेब से 1500 रुपये भी निकाल लिए। संवाद