फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डंपर के टायर के नीचे आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
फोटो- 04आयुष (फाइल फोटो)। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन



धरसू मार्ग पर डंपर के टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वहीं स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नारनौल के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

महरमपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सूचना मिली कि धरसू रोड हाइवे पर एक सड़क हादसा हो गया है। हादसे में महरमपुर निवासी आयुष जांगड़ा व एक अन्य युवक डंपर की चपेट में आ गए हैं। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और परिवार के सदस्यों को बताया। वह घटनास्थल पहुंचा तो डंपर मौके पर खड़ा था और चालक भाग चुका था। वहीं स्कूटी ड्राइवर की तरफ टायर के नीचे आई हुई थी और जाखनी निवासी मोहित गंभीर घायल हालात में पड़ा था। वहीं परिचालक दिशा के टायरों के नीचे उसका भतीजा आयुष जांगड़ा फंसा हुआ था। टायर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस दौरान पुलिस व उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक युवक के परिजन की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें