फोटो 17 पुलिसकर्मियों को योग अभ्यास करवाते सतीश। पुलिस
नारनौल। जिला आयुर्वेद अधिकारी के तत्वावधान में पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य संवर्धन और तनाव प्रबंधन के लिए एक योग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस के जवानों को अपनी व्यस्त और चुनौतीपूर्ण दिनचर्या के बीच शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित करना था। इस योग शिविर का संचालन जिला योग कोऑर्डिनेटर सतीश कुमार के नेतृत्व में किया गया। योग सहायक अरुण ढिल्लो, नीलम कुमारी, ललित, सीमा और राहुल ने उपस्थित जवानों को सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार और भ्रामरी प्राणायाम जैसी क्रियाएं कराई। संवाद