फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गाहड़ा गांव में निकाली यज्ञ की शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गांव गाहड़ा में शुक्रवार को वेद प्रचार मंडल रेवाड़ी के तत्वावधान में यज्ञ और शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ शोभा यात्रा पूरे गांव में निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया। रामेश्वर शास्त्री, प्रधान आर्य समाज गाहड़ा और धुरेंद्र पंडित ने पुरोहित की भूमिका निभाई। यजमान मास्टर जगन्नाथ ने यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ में करीब पांच किलो घी और पांच किलो हवन सामग्री का उपयोग किया गया। अंत में महात्मा यशदेव ने शांति पाठ करवाया। इस मौके पर कुलदीप आर्य, दिलीप सिंह आर्य, सुरेंद्र आर्य सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें