महेंद्रगढ़। खेत में पशुओं के लिए चारा काटते समय करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। गांव अगिहार निवासी मानविंद्र उर्फ आशु ने बताया कि उसकी 50 वर्षीय माता मीरा देवी बुधवार को पशुओं का चारा लेने के लिए खेत में गई थी। चारा काटते समय ट्यूबवेल के पास लगे ट्रांसफार्मर के नीचे लगी लोहे की पत्ती में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी माता की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम तक जब उसकी माता घर नहीं पहुंची तो हमने खेत में जाकर देखा तो उसकी माता ट्यूबवेल के पास लगे ट्रांसफार्मर के पास मृत मिली। उन्हें नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।