फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो गांवों से एक महिला व एक लड़की लापता

Sun, 14 Jul 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। शहर थाना क्षेत्र के दो गांवों से एक महिला व एक लड़की लापता हो गई।
कनीना शहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्रवधू 11 जुलाई को कनीना में परीक्षा परिणाम देखने के लिए गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंची। उसका फोन बंद आ रहा है। उसकी पुत्रवधू घर से जरूरी कागजात व जेवरात अपने साथ ले गई। पुत्रवधु के एक 8 महीने की लड़की है। वहीं कनीना शहर थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी 18 वर्ष की लड़की 11 जुलाई को सुबह 3 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। वह अपने साथ घर में रखे अपने कागजात व 50 हजार रुपये भी ले गई। उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उसे शक है कि उसकी बेटी को कोई बहला फुसला कर ले गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें