नारनौल। नांगल चौधरी के गांव ढाणी बाठोठा के पास कार चालक ने टमाटर से भरे ट्रैक्टर ट्राॅली को टक्कर मार दी। इससे किसान के करीब 15 क्विंटल टमाटर खराब हो गए। पुलिस शिकायत में ढाणी बाठोठा निवासी सत्यनारायण ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 11 मई को सुबह करीब साढ़े चार बजे वह और उसका चाचा होशियार सिंह ट्रैक्टर ट्राॅली में टमाटर भरकर नारनौल मंडी में आ रहे थे। जब कसावती नदी के पास पहुंचे तो एक गाड़ी चालक ने तेज रफ्तार से आते हुए ट्रैक्टर ट्राॅली को सीधी टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। वहीं, ट्राॅली में करीब 15 क्विंटल टमाटर खराब हो गए। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद