फोटो 4 पटीकरा के राजकीय विद्यालय में मौजूद बैंक अधिकारी, स्कूल स्टाफ व बच्चे।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। शहर के गोस्वामी मार्केट में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा ने राजकीय विद्यालय पटीकरा में दो लाख की लागत से लड़कियों के लिए शौचालय का निर्माण कराया। इस अवसर पर बैंक की ओर से 100 सैनिटरी नैपकिन का भी वितरण किया गया। बैंक के मुख्य प्रबंधक रामनिवास नाहरवाल, आरएसीसी के मुख्य प्रबंधक जगनलाल, हरजीत सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक एचआर अरुण कुमार के साथ विद्यालय प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश दहिया, डॉ. सुषमा यादव, धर्मवीर सहित सभी स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद