फोटो नंबर- 05नई मंडी में मीठे पानी की छबील लगाते संस्था। स्रोत : संस्था
नारनौल। गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप व शहीद भगत सिंह जलकल्याण सेवा समिति द्वारा नई मंडी में मीठे पानी की छबील लगाई। संस्था के संस्थापक मनीष गोगिया ने कहा कि गर्मी चरम पर है और लोगों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए पानी की छबील का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवीन कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, देव शर्मा, जतिन प्रजापत, सुनील गोयल और मदन लाल सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद