महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के योग ट्रैकिंग एवं एडवेंचर क्लब, योग विभाग, छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय, एनसीसी, एनएसएस व संस्कृत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अंतरविषयी एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान पीठ के अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजय पाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन साहस, आत्मबल और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है संवाद