फोटो 4राहगीरों को मीठा पानी पिलाते स्थानीय लोग।संवाद
नांगल चौधरी। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अपरा एकादशी पर कोटपूतली रोड स्थित संकटमोचन बालाजी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा मीठे शरबत की छबील लगाई गई। छबील में सुबह से दोपहर तक ठंडे एवं मीठे शरबत का वितरण किया गया, जिसका राहगीरों ने आनंद लिया।श्रद्धालुओं ने गुलाब शरबत, चीनी, दूध और शुद्ध पानी के मिश्रण से तैयार शीतल पेयजल का वितरण करते हुए सेवा भाव का परिचय दिया। तेज गर्मी में लोगों ने छबील सेवा की सराहना करते हुए इसे पुण्य का कार्य बताया। संवाद