फोटो 16: पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते प्रशिक्षक व अन्य। स्रोत: ग्रामीण
सिहमा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग सहायकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन व वज्रासन जैसे विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करवाया। साथ ही अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे प्राणायाम की विधियों को विस्तार से समझाया। डॉ. नितिन ने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से संतुलित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। संवाद