फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जन्माष्टमी पर बन रहा रोहिणी नक्षत्र का खास संयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल भारद्वाज गढ़ी के अनुसार इस बार जन्माष्टमी 4 सितंबर शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्योदय से रात तक अष्टमी तिथि रहेगी और रोहिणी नक्षत्र का भी संयोग बनेगा। आधी रात को अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का साथ होना विशेष फलदायी माना जाता है। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी का व्रत कठिन होता है। श्रद्धालु रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद पूजा कर चरणामृत व प्रसाद ग्रहण करके व्रत खोलते हैं। इस दौरान बाल गोपाल का दूध, दही, घी, शहद और पंचामृत से अभिषेक कर नए वस्त्रों से श्रृंगार किया जाता है। माखन-मिश्री, फल व पंचमेवा का भोग लगाकर आरती की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें