फोटो संख्या:56 खेड़ी तलवाना में कथा वाचन करते व्यास अग्निहोत्री। संवाद
सेहलंग। बाबा रामदेव महाराज मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास शिवराम अग्निहोत्री ने भगवान शिव और माता पार्वती के पावन प्रसंग का वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती का जीवन त्याग, समर्पण, प्रेम और धर्म का प्रतीक है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान शिव के जयकारे लगाते रहे। उन्होंने कहा कि धार्मिक कथाएं मनुष्य को संस्कार, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर कैप्टन अजीत सिंह, पंच सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, महेंद्र सिंह, रामलाल, शेरू फौजी, कृष्ण कुमार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद