फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की गई दर्ज

Sun, 19 Nov 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। इसके साथ ही संपूर्ण इलाके में वायु प्रदूषण में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ और पर्यावरण विद डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नारनौल में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक में बड़े पैमाने पर सुधार देखने को मिल रहा है। शनिवार सायं 6 बजे नारनौल का वायु गुणवत्ता सूचकांक 169 पर पहुंच गया है। जो दो दिनों पहले ही रिकॉर्ड तोड़ 450-479 तक पहुंच गया था। शनिवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश: 27.8 और 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश: 12.4 और 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़त हुई है। आने वाले एक सप्ताह के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली के साथ जिला महेंद्रगढ़ में मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें