फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला में सवामनी कर गायों को खिलाया दलिया

विज्ञापन
फोटो 04 गो माताओं व आमजन को प्रसाद बांटते सुबेदार संजीव कुमार व परिजन। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला, बिहाली में गो सेवा का सुंदर और भक्तिमय आयोजन हुआ। भीलवाड़ा गांव निवासी सुबेदार संजीव कुमार ने गो माता के लिए 21 मण की सवामनी का आयोजन किया और 5100 रुपये की राशि भी भेंट की। इस मौके पर गोशाला में ही दलिया तैयार करवाया और फिर सभी गो माताओं को परिवार के सदस्यों ने अपने हाथों से खिलाया। इस दौरान गोशाला परिसर में सेवा और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। गो माताओं को दलिया खाते देख सभी के चेहरे खिल उठे। रामप्यारी देवी ने बताया कि उनके पोते आशीष यादव का चयन मर्चेंट नेवी में हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें