फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बागवानी बीमा योजना के तहत मिलेगा सुरक्षा कवच

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर चल रहे देशव्यापी चेतना अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बागवानी विभाग की जागरूकता गतिविधियां जारी रहीं। इन बैठकों में किसानों को पारंपरिक खेती के बजाय फल, फूल और सब्जियों की बागवानी अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी और इसके लाभ समझाए। योजना के तहत मौसम या आपदा से होने वाले नुकसान से सुरक्षा मिलती है। इसमें सब्जी-मसाला फसलों पर 30 हजार रुपये और फलों पर 40 हजार रुपये प्रति एकड़ बीमा सहायता दी जाती है व कुल 46 फसलें शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें