फोटो 03 माता रानी का स्मृति चिह्न भेंट करते क्लब सदस्य। संस्था
नारनौल। टाईगर क्लब परिवार की ओर से आयोजित शुक्रवार रात को माता रानी की चौकी देवेंद्र सैनी के निवास स्थान पर मोहल्ला रामकरण दास काॅलोनी में संपन्न हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नवीन वशिष्ठ ने बताया कि माता की चौकी में सबसे पहले पुरोहित पंडित नारायण शास्त्री द्वारा विधिवत पूजन किया गया। गणेश वंदना सुप्रसिद्ध गायकार एवं म्यूजिशियन धारू ने व माता का आह्वान प्रसिद्ध गायकर नवीन वशिष्ठ द्वारा किया गया। संवाद