फोटो 8साक्षरता दिवस पर जागरूकता रैली निकालते हुए स्टाफ सदस्य व छात्र।संवाद
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी अटेली। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी के बच्चों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने साक्षरता के महत्व पर नारे लगाते हुए लोगों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। मास्टर बिशन शर्मा ने बताया कि 28 सितंबर को विद्यालय में एक साक्षरता परीक्षा होगी, जिसमें ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी अपना पंजीकरण करवाएं। साक्षरता के मुख्यत: तीन आयाम हैं पहला पढ़ना, दूसरा लिखना और तीसरा दैनिक जीवन के उपयोग में आने वाले गणित का हिसाब किताब करना। साक्षर होने से मात्र जीवन का स्तर ही ऊंचा नहीं होगा बल्कि समाज और राष्ट्र भी उन्नत होगा। इसलिए साक्षरता दिवस के मौके पर हम सभी संकल्प लें कि कम से कम अपने घर परिवार में कोई भी निरक्षर नहीं रहे। इस मौके पर बिंदु मैडम, रेखा के अलावा अन्य स्टाफ उपस्थित था।