फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आज बिजली नीतियों के विरोध में होगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। बिजली उपभोक्ता मंच, संबंधित ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन ने सरकार की बिजली नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला प्रधान डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब ने जारी बयान में कहा कि 6 अगस्त को अटेली और 7 अगस्त को सीहमा तहसील कार्यालय पर बैठक व प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में सरकार से मांग की जाएगी कि बिजली के निजीकरण का फैसला वापस लिया जाए, कृषि उपभोक्ताओं के लिए अलग एग्री डिस्कोम न बनाया जाए, इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड ग्रुप को गुरुग्राम व नूंह में बिजली वितरण का लाइसेंस न दिया जाए, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया रोकी जाए और बिजली उपभोक्ताओं की स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें