महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में बुधवार को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद प्रायोजित 10 दिवसीय शोध पद्धति पाठ्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के प्रो. राजबीर सिंह विशिष्ट अतिथि और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के प्रो. एनएस तुंग मुख्य वक्ता रहे। प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए स्पष्ट शोध प्रश्न, सही शोध अभिकल्प, वैज्ञानिक आंकड़ा विश्लेषण और तार्किक निष्कर्ष जरूरी हैं। प्रो. तुंग ने शोध पद्धति को शोध कार्य की आधारशिला बताया। पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. विश्वा चौधरी हैं, जबकि डॉ. प्रदीप कुमार सह-पाठ्यक्रम निदेशक हैं। 350 से अधिक आवेदनों में से 30 प्रतिभागियों का चयन हुआ। संवाद