फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भक्ति गीतों पर नाचते-गाते निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
फोटो संख्या:-62 गांव सिसोठ में गणेश की मूर्ति की शोभा यात्रा निकालती महिलाएं। विज्ञ​​प्ति
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। माता भूरा भवानी मंदिर में गणेश चतुर्थी पर्व पर भगवान श्रीगणेश का आगमन धूमधाम से हुआ। मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप यादव और प्रेस सचिव मुकेश चौहान ने यह जानकारी दी। महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में मंगलवार शाम श्रद्धालु महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए शोभायात्रा निकाली। महंत शक्तिनाथ महाराज और पुजारी पंडित सांवरमल शर्मा ने बताया कि भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष चतुर्थी को भगवान श्रीगणेश का जन्मोत्सव होता है। इस माह में गणेश की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। मंदिर में 10 दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना होगी। 24 सितंबर को डीजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें