फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संत नामदेव महाराज के जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
फोटो 06 शोभा यात्रा निकालते नामदेव समाज के लोग। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
नारनौल। संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज के जन्मोत्सव पर सोमवार को श्री नामदेव महाराज मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 51 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। यात्रा से पूर्व पूजा-अर्चना और आरती की गई। यात्रा नामदेव भवन, पुरानी सराय से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची। समापन पर विशाल हवन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि संत नामदेव महाराज के आदर्श प्रेम, समानता, सद्भाव और मानव सेवा की प्रेरणा देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें