फोटो नंबर-12शहर में शोभायात्रा निकालते समाज के लोग। स्रोत: संस्था
नारनौल। संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज के जन्मोत्सव पर शनिवार को मोहल्ला छिपी जोहड़ स्थित ट्रस्ट मंदिर के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। 51 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। समाज के संरक्षक सुभाष चंद्र वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा पुरानी सराय से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची। यहां विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना के साथ हवन किया गया। समाज के लोगों ने संत नामदेव महाराज के प्रेम, भक्ति, समानता और मानव सेवा के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही बच्चों की शिक्षा और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। संवाद