फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
फोटो नंबर-17गणेश उत्सव के दौरान नारनौल के मां चामुंडा देवी मंदिर से कलश यात्रा निकालती महिलाए
विज्ञापन
नारनौल। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर बुधवार को शहर में अनेक स्थानों से गणेश महाराज की शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान सुबह से शाम तक शहर में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंजते रहे। शहर के प्रसिद्ध मां चामुंडा देवी में करीब दस शोभायात्रा विभिन्न मोहल्लों के लिए रवाना हुई। इसके अलावा शहर के अनेक मोहल्लों में विभिन्न स्थानों से गणेशजी की शोभायात्रा निकाली गई। शहर में कई मोहल्ले तो ऐसे हैं जिनमें दो से तीन स्थानों पर गणेश जी विराजमान हुए। इस तरह पूरे शहर में करीब 40 स्थानों पर गणेशजी की प्रतिमा को विराजमान किया गया। वहीं अनेक लोगों ने अपने घरों में भी गणेशजी की प्रतिमा को विधिविधान से विराजमान किया। अब दस दिनों तक रोजाना सुबह-शाम गणेशजी की आरती के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें