महेंद्रगढ़। मोहल्ला बास में समस्त प्रजापत समाज व मां शीतला प्रजापती युवा मंच की ओर से माता शीतला मंदिर में मूर्ति स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना से पूर्व महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए माता शीतला मंदिर में पहुंची। कलश यात्रा मोहल्ला बास स्थित माता शीतला मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला तिवाड़ियान, मोहल्ला खटीकान, 11 हट्टा बाजार सहित अन्य मार्गों से होते हुए मंदिर में पहुंची। मंदिर में माता शीतला, हनुमानजी व बाबा भैरू की मूर्ति स्थापित की गई। संवाद