फोटो नंबर-12गांव पटीकरा में रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत
नारनौल। ग्राम पटीकरा में आयोजित प्रथम विराट पंचकुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर श्याम मंदिर से यज्ञ स्थल श्री तेजादास आश्रम पटीकरा तक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। महंत नंदकिशोर दास महाराज की अगुवाई में कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने अपने सिर पर पवित्र कलश धारण कर ढोल-नगाड़ों की मधुर धुन पर नाचते-गाते हुए शोभायात्रा को भव्य रूप प्रदान किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्तिमय हो गया। संवाद