फोटो 17 कॉलेज परिसर में पौघारोपण करते एनसीसी कैडेट्स व स्टाफ सदस्य। स्रोत: कॉलेज
नांगल चौधरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। रैली के दौरान कैडेट्स ने कस्बे में घर-घर जाकर लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, स्वच्छता बनाए रखने व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। संवाद