फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेट के कीड़ों से बचाव के लिए खिलाई गोली

विज्ञापन
फोटो संख्या:65- राजकीय मॉडल  संस्कृति प्राथमिक स्कूल भोजावास में बच्चों को दवा ​खिलाते स्वास्थ्
विज्ञापन
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल भोजावास में बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। कार्यक्रम मुख्याध्यापक राम नरेश के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 2407 बच्चों को कृमिनाशक दवा दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी अनिल रसूलपुरिया ने बच्चों को पेट में कीड़े होने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेट में कीड़े होने से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ सकता है। इससे खून की कमी होने के साथ पढ़ाई में भी मन नहीं लगता। एल्बेंडाजोल की गोली पेट के कीड़ों को खत्म करने में सहायक होती है। इस अवसर पर वेद प्रकाश, रवि शंकर, रामकिशन, सरिता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सुलोचना, कुसुम लता, पिंकी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें