फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो बाइक टकराने से व्यक्ति की मौत

Sun, 13 Apr 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। क्षेत्र में दो बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बौचड़ीया निवासी सत्येन्द्र ने बताया कि दस अप्रैल को करीब सात बजे घर के बाहर बैठा था। वहीं पिता बाइक लेकर किसी काम से बाहर जा रहा था। इस दौरान कुछ दूरी पर एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके पिताजी को सिर व कमर पर चोट लगी। उसके बाद उसके पिताजी को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ, इसके बाद वह जयपुर लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अटेली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें