फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेत से घर आ रहे व्यक्ति को वाहन चालक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में खेत में काम कर देर शाम घर जा रहे एक व्यक्ति को वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में सेका निवासी विकास ने बताया कि वह मजदूरी करता है। शनिवार देर सायं करीब सात बजे उसका पिता लालाराम खेत में कार्य कर घर आ रहा था। नेशनल हाईवे-148 बी से घर जा रहा था। इस दौरान एक तेज गति से वाहन आया और उसके पिता को सीधी टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नारनौल के नागरिक अस्पताल में रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें