नारनौल। जिला बार एसोसिएशन ने बार रूम में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में न्यायपालिका के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह यादव ने की। उन्होंने स्वागत भाषण में कहा कि न्याय प्रणाली की मजबूती बार और बेंच के पारस्परिक सहयोग पर निर्भर करती है। इसी दिशा में मिलन समारोह का आयोजन बार एसोसिएशन के लिए गर्व का क्षण है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी नितिन राज, जतिन गुजराल, विक्रमजीत सिंह, डॉ. कोमल चौधरी, अनुराग यादव और भुवनेश सैनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद