फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरलाल की जीत से उन्नति का नया युग शुरू होगा : आकाश आनंद

Thu, 03 Oct 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-11 अटेली में आयोजित सेवा संकल्प रैली में जनता का अभिवादन करते हुए बहुजन समाज पार्टी
विज्ञापन
मंडी अटेली। बहुजन समाज पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अतरलाल की जीत से पूरे अटेली क्षेत्र में विकास और उन्नति का नया युग शुरू होगा। सर्वसमाज और बहुजन समाज के सभी लोग मिलकर अतरलाल को हरियाणा की विधानसभा में भेजें। आने वाली सरकार अटेली क्षेत्र के लोगों की होगी और अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति को सरकार में हिस्सेदारी मिलेगी। उक्त विचार उतर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के भतीजे एवं बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने अटेली में झंडा चौक पर प्रत्याशी अतरलाल के समर्थन में सेवा संकल्प रैली को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन

आकाश आनंद ने कहा कि हरियाणा में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी तथा सरकार बनाने में अतरलाल की मुख्य भूमिका होगी। रैली को संबोधित करते हुए अतरलाल ने कहा कि देवतुल्य जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हरियाणा की विधानसभा में पहुंचकर इलाके की आवाज उठाएंगे और अटेली क्षेत्र का हक लाएंगे। उन्होंने कहा कि आठ अक्तूबर को चुनाव परिणाम के साथ ही अटेली में विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। इस अवसर पर बसपा प्रदेश महासचिव कृष्ण जमालपुर, प्रमुख शिक्षाविद् दीपिका यादव, सतपाल उन्हाणी, बसपा जिला अध्यक्ष प्रमोद कटारिया, इनेलो एससी सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें