मंडी अटेली। राजकीय कॉलेज अटेली के प्रस्तावित नए भवन की सभी आवश्यक ड्राइंग तैयार कर स्वीकृत कर दी गई हैं। स्वीकृत ड्राइंग का एक सेट संबंधित विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। इन स्वीकृत योजनाओं में कॉलेज का लेआउट प्लान, ग्राउंड फ्लोर के साथ प्रथम व द्वितीय तल का प्लान व तृतीय और टैरेस फ्लोर का विस्तृत प्लान शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि कहा कि राजकीय कॉलेज अटेली के नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत ड्राइंग की प्रतियां शीघ्र ही चंडीगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर-इन-चीफ को भेजी जाएं। संवाद