फोटो नंबर-08रेवाड़ी रोड पर आग लगने से जलती बाईक।
नारनौल। शहर के रेवाड़ी मार्ग पर गांव नीरपुर से पहले एक बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बाइकसवार कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
उच्चत गांव के महेंद्र अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर नारनौल से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक में आग लग गई। उसने चलती बाइक से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि जिस वक्त उसने छलांग लगाई, उस वक्त सड़क पर कोई वाहन नहीं था। हादसे के बाद मौके पर लगातार भीड़ का जमावड़ा लग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर महावीर चौकी इंचार्ज सहित डायल 112 भी पहुंची और जली हुई बाइक को सड़क से हटाया। चलती बाइक में आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है।