फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चलती बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Fri, 16 Aug 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-08रेवाड़ी रोड पर आग लगने से जलती बाईक।
विज्ञापन
नारनौल। शहर के रेवाड़ी मार्ग पर गांव नीरपुर से पहले एक बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बाइकसवार कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उच्चत गांव के महेंद्र अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर नारनौल से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक में आग लग गई। उसने चलती बाइक से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि जिस वक्त उसने छलांग लगाई, उस वक्त सड़क पर कोई वाहन नहीं था। हादसे के बाद मौके पर लगातार भीड़ का जमावड़ा लग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर महावीर चौकी इंचार्ज सहित डायल 112 भी पहुंची और जली हुई बाइक को सड़क से हटाया। चलती बाइक में आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें